पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ
कैराना (शामली)। नगर पालिका परिषद की ओर से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
         बृहस्पतिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कैराना के अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप के नेतृत्व में शामली रोड पर स्थित नलकूप—1 जलकल संस्थान परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान कई पौधे रोपे गए। 
          अधिशासी अधिकारी ने कहा कि पेड़—पौधों का जीवन में खासा महत्व है। इनसे पर्यावरण सुरक्षित रहता है, जिससे हमें शुद्ध आक्सीजन मिलती है। उन्होंने पालिका कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।            
       इस अवसर पर राहुल कुमार अवर अभियंता सिविल, हिमांशु नारायण जलकल अभियंता, इरशाद अली लिपिक निर्माण विभाग व मोहम्मद असलम पथ प्रकाश लिपिक एवं स्वच्छ भारत मिशन एसबीएम सहित आदि मौजूद रहे।
===================================
Comments