नगर पालिका द्वारा स्वच्छता टेक्नोलॉजी चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन
- पालिका ने एक और पहल शुरू कर मांगे 3 दिसंबर तक आम लोगों के विभिन्न विषयों पर विचार
- प्रतियोगियों को पुरस्कृत कर किया जाएगा सम्मानित
कैराना। नगर पालिका परिषद कैराना प्रशासन द्वारा एक और पहल शुरू कर नगरवासियों से स्वच्छता टेक्नोलॉजी चैलेंज प्रतियोगिता में अपने-अपने विचार भेजे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतियोगियो को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
            उक्त आशय की जानकारी नगर पालिका परिषद कैराना के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह की ओर से अधिष्ठान लिपिक विपुल पंवार व सफाई लिपिक रविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत स्वच्छता टेक्नोलॉजी चैलेंज के तहत नगर में रहने वाले आम लोग भी कुछ विषयो पर विचार भेजकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतियोगियों को स्वच्छ पड़ोस यानी उनका आस-पास पड़ोस कितना साफ एवं स्वच्छ है। इस पर 50 शब्दों में अपने विचार भेजने हैं। इसी तरह स्वास्थ्य विषय पर भी आपको अपने विचार भेजने हैं यानी आपके शहर में स्वास्थ्य सेवाएं कैसी हैं। तथा तीसरा विषय है आजीविका, इस विषय में आपको 50 शब्दों में लिखना है कि आपके शहर में आजीविका साधनों की स्थिति क्या है।
   उक्त के अलावा वायु प्रदूषण और उद्योग के साथ-साथ स्टार्टअप शासन में नागरिक जुड़ाव तथा लिंग विशिष्ट पहल विषय पर भी आप अपने विचार भेज सकते हैं। प्रत्येक विषय पर विचार भेजने की शब्द सीमा पचास रहेगी विचार भेजने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर रखी गई है। जो प्रतियोगी इस प्रतियोगिता में अपने विचार भेजना चाहते हैं वह नगर पालिका परिषद कैराना द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 8189077853 पर भेज सकते हैं।        
        उन्होंने आगे बताया कि नगर पालिका परिषद कैराना प्रशासन की ओर से प्रतियोगिता में प्रथम विचारों को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा और उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।