क्रीड़ा भारती के सदस्यों को गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित
- पूर्व पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने मानव सेवा में संलग्न सहायक अध्यापिका शाहिस्ता खान को उत्कृष्ट समाज सेवी सम्मान से किया सम्मानित
शामली। नगर पालिका परिषद शामली के पूर्व अध्यक्ष द्वारा क्रीड़ा भारती जनपद शामली के सदस्यों को समाज सेवा हेतु गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
       रविवार को नगर पालिका परिषद शामली के पूर्व अध्यक्ष अरविंद संगल के आवास पर आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में पूर्व पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल द्वारा क्रीड़ा भारती जनपद शामली के समस्त सदस्यों को समाज सेवा हेतु स्वयं के नाम का विशेष गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। 
       इस अवसर पर क्रीड़ा भारती जनपद शामली की मानव सेवा में संलग्न सहायक अध्यापिका शाहिस्ता खान सहित क्रीड़ा भारती जनपद शामली के सभी सम्मानित सदस्यों को उत्कृष्ट समाज सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।