राहुल गांधी के आगमन पर ऊंचागांव में तैयारियां शुरू
कैराना। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशाशन पूरी तैयारियों में जुट गया है। इसी को लेकर राहुल गांधी कैराना में भी आ रहे है। जहा वह विश्राम करेंगे। 5 जनवरी को ऊंचागांव में राहुल गांधी लगभग 5 घंटे रुकेंगे। 
         बता दें कि 3 जनवरी से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो गई हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। वही, यात्रा देश की राजधानी दिल्ली से उत्तर प्रदेश को होकर हरियाणा में जाएगी। जिसके लिए कैराना पुलिस भी पूरे अलर्ट मोड़ पर है। और प्रशासन के आला अधिकारी मैप रूट का निरीक्षण भी कर रहे है। इस भारत जोड़ो यात्रा को लोनी बागपत बड़ौत कांधला क्षेत्र के एलम व कैराना से होते हुए उत्तर प्रदेश से हरियाणा बॉर्डर के रास्ते हरियाणा राज्य में प्रवेश करेंगी। 
        मंगलवार को नगर पालिका परिषद कैराना ने अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के निर्देशन व सफाई लिपिक रविंद्र कुमार के नेतृत्व तथा सुपरवाइजर शाहिद हसन के संचालन में गठित के सफाई कर्मियो ने कांधला रोड पर सफाई अभियान चलाया। इतना ही नही जहा यात्रा को विश्राम करना है वहा टेंट से जुड़ा अधिकतर समान भी आ चुका है।               
    वही, पुलिस-प्रशासन ने 30 बीघा से अधिक भूमि पर व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। जिसके लिए गन्ना तौल को भी बंद करा दिया गया है। यात्रा के बाद गन्ना तौल पुनः शुरू कर लिया जाएगा।