राष्ट्रीय लोक अदालत का अब होगा 21 मई को आयोजन


कैराना। जनपद न्यायालय शामली एट कैराना में 13 मई के स्थान पर अब 21 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
       संजय सिंह-1 सदस्य सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिल्ली में देश अनुसार दिनांक 13 मई 2023 राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हेतु निर्देशित किया गया था परंतु उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव हेतु अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार पंचायत एवं नगरी निकाय उत्तर प्रदेश द्वारा पत्र संख्या 206/रा0नि0आ0अनु0-4/न0नि/2023 दिनांकित 09-04 2023 जारी की गई है।
        उक्त परिप्रेक्ष्य में दिनांक 13 मई 2023 के आदेश पर दिनांक 21 मई 2023 दिन रविवार को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का निर्णय माननीय कार्यपालक अध्यक्ष महोदया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लिया गया है।          
      पूर्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 मई 2023 दिन शनिवार को होना था जो अब 21 मई 2023 दिन रविवार को कैराना स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश शामली के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पारिवारिक मामलों, दीवानी वाद, मोटर एक्सीडेंट के मामले को सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित कराया जाएगा। जबकि फौजदारी के जुर्म इकबाल करने योग्य मुकदमे, साथ ही कम्पाउंड होने योग्य आपराधिक मुकदमे, लोन, बिजली के मुकदमे, मोटर व्हीकल के मुकदमे आदि का निस्तारण नियमानुसार किए जाएंगे।