पथ प्रकाश व्यवस्था का एसडीएम ने किया निरीक्षण
कैराना। एसडीएम ने नगर के मुख्य मार्ग पर पथ प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
       प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व नगर पालिका परिषद कैराना प्रशासन द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर बने डिवाइडर को रंग बिरंगी झालरों से सजाया व संवारा गया है। बृहस्पतिवार की देर शाम उप जिलाधिकारी कैराना स्वप्निल कुमार यादव ने पालिका प्रशासन द्वारा की गई पथ प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
        वहीं, उन्होंने नगर के विभिन्न मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण कर साफ सफाई आदि का जायजा लिया। इस दौरान पालिका के पथ प्रकाश लिपिक मोहम्मद असलम अंसारी सहित आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
....................................