भाजपा मंडल की गांव चलो अभियान की कार्यशाला आयोजित
कैराना (शामली)। भारतीय जनता पार्टी कंडेला मंडल की गांव चलो अभियान की कार्यशाला मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न की गई। 
        शुक्रवार को कलस्यान चौपाल पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरवीर ने कहा कि सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों की तैयारी में जी जान से जुट जाना चाहिए। 
        वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के कंडेला मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह चौहान ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओ को पूरी मेहनत और लगन और ईमानदारी से अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाना चाहिए।
     वहीं, दूसरी और भूपेंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष कैराना विधानसभा विस्तारक दीपक प्रजापति ने भी अपने विचार व्यक्त किये एवं आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। मंडल के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता कार्यशाला में मुख्य रूप से जहांनपुरा से क्षेत्र पंचायत सदस्य उस्मान चौधरी, संजय कश्यप, प्रताप चौहान, भाजपा अल्पनख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरशद चौधरी व पंकज कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.....................