भाजपा की गांव चलो अभियान की समीक्षा बैठक सपन्न

कैराना। भारतीय जनता पार्टी की गांव चलो अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।               
        सोमवार को कलस्यान चौपाल पर भारतीय जनता पार्टी की गांव चलो अभियान की एक समीक्षा बैठक काल्स्यांन चौपाल पर कंडेला मंडल के अध्यक्ष जगदीश चौहान की अध्यक्षता आयोजित हुई। जिसमें शीर्ष नेतृत्व द्वारा बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता विस्तारक दीपक प्रजापति ने भाजपा कार्यकर्ताओं से लाभार्थियों से संपर्क करने का आह्वान किया तथा भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
     वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकरणी के सदस्य हरबीर मलिक ने भी कार्यकर्ताओं से ग्राम चलो अभियान को सफल बनाने की अपील की।
      भाजपा जिला महामंत्री दामोदर सैनी ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है तब से देश और प्रदेश तरक्की कर रहा है।
      भारतीय जनता पार्टी के कंडेला मंडल अध्यक्ष जगदीश चौहान ने उपस्थिति सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वह भारतीय जनता पार्टी की ग्राम चलो अभियान को सफ़ल बनाने के लिए पूरे जी जान से जुट जाएं। वहीं उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भी जी जान से जुट जानें का आह्वान किया है। प्रताप  जगनपुर ने भी कार्यकर्ताओं से ग्राम चलो अभियान को सफल बनाने की अपील की।
    वहीं, युवा भाजपा नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उस्मान चौधरी जहानपुरा ने बैठक में बोलते हुए कहा कि भाजपा की ग्राम चलो अभियान को सफल बनाने के साथ-साथ केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में संचालित की जा रही विकास योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
     भाजपा नेता संजय कश्यप ने भी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विपिन चौहान, राजीव कुमार, रामफल सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का कुशल संचालन गांव चलो अभियान के संयोजक नेत्रपाल एडवोकेट ने किया।
..................