रोवर्स रेंजर्स मे हुआ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

👉 बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट मेटेरियल की प्रदर्शनी

कैराना (शामली)।विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना मे रोवर्स रेंजर्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
          बुधवार को प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार अग्रवाल के संरक्षण, डॉक्टर नीतू त्यागी के निर्देशन मे बच्चो ने सुंदर-सुंदर वस्तुओ का निर्माण किया।                 कहकशा ने समाचार पत्रों से झोपड़ी एवं झूले को निर्मित किया। उन्होंने प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंतशा ने पुराने अखबार से साइकिल एवं हैट का निर्माण किया, वह द्वितीय रही। चंदन ने तृत्तीय स्थान प्राप्त करते हुए पुरानी ऊन से सुंदर गमलो का निर्माण किया। 
    वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बच्चो का उत्साहवर्धन किया। इसके अतिरिक्त साजिद, धव्वल सहित अन्य बच्चो ने भी सुंदर वस्तुओ को निर्मित करके प्रतियोगिता को सफल बनाया। रोवर्स प्रभारी डॉक्टर मुकेश ने सभी का धन्यवाद किया। प्रियंका, शैफाली, धव्वल जैन आदि छात्र छात्राओं ने प्रशंसनीय योगदान दिया।
................