कैराना (शामली)। प्रसिद्ध वैज्ञानिक व शिक्षा विद डा0 के कस्तूरीरंगन का निधन 25 अप्रैल 2025 को हो गया था। वह वर्तमान में राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति थे। वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति और कर्नाटक ज्ञान आयोग के अध्यक्ष थे।
मंगलवार को विभागीय निर्देशानुसार नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ मे उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
सहायक अध्यापिका रीता चौहान ने बच्चों को उनके जीवन के विषय मे विस्तार से बताया और कहा की उनका जीवन शिक्षा और देश के लिए समर्पित था। आज हम सभी उन्हें नमन करते हैं।
=================================