नोएडा एसटीएफ की टीम ने बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाने के पास मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश विनोद गड़रिया को मार गिराया। विनोद गड़रिया पर लूट, हत्या और रंगदारी जैसे दर्जनों मुकदमे दर्ज थे। विनोद गड़रिया मूल रूप से शामली जिले के कांधला कस्बे का रहने वाला था। विनोद गड़रिया एक कुख्यात अपराधी था, जिसकी तलाश पुलिस को लंबे समय से थी।
===============================