कुटुंब प्रबोधन की साप्ताहिक मंगल संवाद के साथ परिवारिक संगोष्ठी का आयोजन
कैराना (शामली)। नगर में साप्ताहिक मंगल संवाद व हनुमान चालीसा कार्यक्रम कुटुंब प्रबोधन गतिविधि द्वारा लगातार चल रहा हैं। नगर के ब्लॉक कॉलोनी में सामूहिक रूप से मंगल संवाद कार्यक्रम के साथ परिवारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
          उक्त कार्यक्रम का संचालन सह जिला संयोजक शुभम ने किया। राम नाम माला के पश्चात हनुमान चालीसा,आरती और राम स्तुति की गई। 
        मंगल संवाद के बाद मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला संघचालक आलोक जी का बौद्धिक रहा। उन्होंने अपने बौद्धिक में हनुमान चालीसा के इतिहास पर प्रकाश डालने के साथ साथ सभी को 6 ' भ ' के महत्व को बताया।उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ धर्म के ज्ञान देने का कार्य करने को कहां। उन्होंने सभी को संघटित और संस्कारित होने पर बल दिया। 
    कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिला व बच्चे सम्मिलित रहें। मुख्य रूप से संदीप,संजीव,प्रमोद,राजीव, सतीश,कृष्णपाल व मोनू आदि रहें।
==========++++++++++++++==========
Comments