कैराना (शामली)। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत नगर में वॉच टावर बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इनके जरिये हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पालिका परिषद कैराना प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके तहत मंगलवार को कांधला तिराहा स्थित रोडवेज बस स्टेशन किनारे पर वॉच टावर बनवाया जा रहा है। शामली बाईपास व यमुना ब्रिज पर भी वॉच टावर बनेंगे। वॉच टावरों पर दिन—रात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगेगी, जिनके द्वारा कांवड़ मार्ग पर हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
उधर, कांवड़ मार्ग पर साफ सफाई अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। वहीं, कांवड़ मार्ग पर रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था हेतु कार्य प्रगति पर है।
=========++++++++========++++++++++++