नाहिद काॅलोनी में 150 परिवारों को फल वितरित


 


- अंजुमन ने पैदल जा रहे प्रवासी मजदूरों की भी सेवा


- लाॅकडाउन में हजारों राशन किट बांट चुकी है अंजुमन


कैराना। अंजुमन खिदमत-ए-खल्क ने नाहिद काॅलोनी में करीब 150 विस्थापित परिवारों को फल वितरित किए। इस दौरान रास्ते से भूखे-प्यासे पैदल जा रहे प्रवासी मजदूरों को भी फल, बिस्किट देकर और पानी पिलाकर सेवा की गई।
          नगर के झिंझाना रोड पर स्थित नाहिद काॅलोनी में अंजुमन खिदमत-ए-खल्क के अध्यक्ष हाजी नसीम मंसूरी के नेतृत्व में अंजुमन कार्यकर्ता पहुंचे। जहां वे काॅलोनी में रहने वाले विस्थापित परिवारों की समस्याओं से रूबरू हुए। कुछ परिवारों ने बताया कि उनके पास में खाने का कोई सामान नहीं बचा है। लाॅकडाउन की वजह से वे लोग कहीं काम के लिए भी नहीं जा पा रहे हैं। इस दौरान अंजुमन की ओर से करीब 150 परिवारों को केले का वितरण किया गया।


        वहीं, काॅलोनी से लौटते समय रास्ते में पंजाब के लुधियाना से पैदल चलकर आ रहे कुछ प्रवासी मजदूर महिलाओं व मासूम बच्चों के साथ में पैदल जाते हुए मिले, जिस पर अंजुमन ने उन्हें भूखे-प्यासा देख फल, बिस्किट, व पानी की व्यवस्था कराते हुए उन्हें वितरित किया।


      अंजुमन के अध्यक्ष हाजी नसीम मंसूरी बताते हैं कि जब से लाॅकडाउन लगा है, तब से अंजुमन क्षेत्र में गरीब व असहाय जरूरतमंद लोगों को हजारों राशन किट वितरित की चुकी है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा का कार्य भविष्य में भी जारी रहेगी। समाजसेवा में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान नौशाद अली, शाहिद सैफी, आरिफ अंसारी, नईम मंसूरी, इस्लाम अहमद, इरफान शम्सी आदि मौजूद रहे।