शामली जिले में डीएम ने निर्धारित किया 'संपूर्ण समाधान दिवस' कार्यक्रम, 15 सितंबर से आयोजन होगा शुरू

शामली। शासन के निर्देशों के क्रम में जन-समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रातः 10ः00 बजे से ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त शासनादेश के अनुपालन में जिलाधिकारी शामली जसजीत कौर द्वारा माह सितम्बर, 2020 से माह दिसम्बर, 2020 तक का कार्यक्रम निम्नानुसार निर्धारित किया जाता है।

 

1-सम्पूर्ण समाधान दिवस का दिनांक 15 सितम्बर, 2020, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस से सम्बन्धित तहसील का नाम-शामली, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस से सम्बन्धित तहसील का नाम-कैराना।

 

2-सम्पूर्ण समाधान दिवस का दिनांक 06 अक्टूबर, 2020, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस से सम्बन्धित तहसील का नाम-कैराना, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस से सम्बन्धित तहसील का नाम-ऊन।

 

3-सम्पूर्ण समाधान दिवस का दिनांक 20 अक्टूबर, 2020, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस से सम्बन्धित तहसील का नाम-ऊन, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस से सम्बन्धित तहसील का नाम-शामली।

 

4-सम्पूर्ण समाधान दिवस का दिनांक 03 नवम्बर, 2020, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस से सम्बन्धित तहसील का नाम-शामली, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस से सम्बन्धित तहसील का नाम-कैराना।

 

5-सम्पूर्ण समाधान दिवस का दिनांक 17 नवम्बर, 2020, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस से सम्बन्धित तहसील का नाम-कैराना, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस से सम्बन्धित तहसील का नाम-ऊन।

 

6-सम्पूर्ण समाधान दिवस का दिनांक 01 दिसम्बर, 2020, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस से सम्बन्धित तहसील का नाम-ऊन, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस से सम्बन्धित तहसील का नाम-शामली।

 

7-सम्पूर्ण समाधान दिवस का दिनांक 15 दिसम्बर, 2020, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस से सम्बन्धित तहसील का नाम-शामली, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस से सम्बन्धित तहसील का नाम-कैराना।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी, शामली उपस्थित रहेंगे।

     उक्त शासनादेश दिनांक 16.05.2012 के साथ प्राप्त संलग्नक-1 में अंकित जिला स्तरीय अधिकारीगण अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तथा संलग्नक-2 में अंकित तहसील स्तरीय अधिकारीगण अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में पूर्वानुसार प्रतिभाग करेंगे (इन संलग्नकों की प्रतियां सम्बन्धित अधिकारियों को पूर्व में ही भेजी जा चुकी है)। गत सम्पूर्ण समाधान दिवस के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण प्रत्येक दशा में कर दिया जाये। अधिकारियों की अनुपस्थिति को भी गम्भीरता से लिया जायेगा।