तिरंगा रैली में छायी देशभक्ति की बयार

- कैराना के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा ने निकाली रैली
- छात्र-छात्राओं ने भी हर घर तिरंगा फहराने की अपील की

कैराना। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कैराना के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपाइयों ने भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली। इस दौरान देशभक्ति गीतों के साथ अलग ही जज्बा देखने को मिला। वहीं, दो विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी तिरंगा रैली निकाल हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।
      बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ नगर के सरस्वती शिशु मंदिर से वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान व दामोदर सैनी ने हरी झंड़ी दिखाकर संयुक्त रूप से किया। रैली नगर के मुख्य चौक बाजार, जोड़वा कुआं बाजार व मुख्य मार्ग आदि से होकर निकाली गई, जिसमें दर्जनों बाइकों पर सवार युवा अपने हाथों में तिरंगा झंड़ा लिए हुए थे। वहीं, डीजे पर देशभक्ति गीत युवाओं में जोश भर रहे थे। 
       वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। तिरंगा झंडा भारत की आन-बान-शान हैं। तिरंगे का वर्चस्व विदेशों में भी हैं। पिछले दिनों रुस-यूक्रेन के बीच हुए युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र तिरंगा अपने हाथों में लेकर अपने से देश के लिए रवाना हुए थे। वहां पर विदेशी पुलिस ने भारतीय छात्रों के हाथों में तिरंगा झंडा देखकर उनको सकुशल सीमा पार कराने का काम किया था। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान हर भारतवासी के अंदर देशभक्ति की भावना पैदा हो, इसी उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई हैं। इस दौरान जनपद शामली की तिरंगा यात्रा के संयोजक एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सचिन चौहान, शगुन मित्तल, शक्ति सिंघल, यश अग्रवाल, पारस भारद्वाज, इलियास सभासद, आशीष सैनी आदि मौजूद रहे।
          उक्त के अलावा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी तिरंगा रैली निकाली। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों ने छात्र-छात्राओं पर पुष्पवर्षा की।                   वही,दूसरी ओर गांव कंडेला स्थित चौधरी मानसिंह राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में स्थित खेल स्टेडियम से वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ किया। रैली जगनपुर से होकर मन्नामाजरा, घिस्सूगढ़, अलीपुर, ऐरटी, औद्योगिक क्षेत्र कंडेला से होते हुए पुनः कॉलेज में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रताप चौहान, शीशपाल चौहान, विलियिम चौहान, रूपेश चौहान, रामबीर चौहान, रवि भारद्वाज, विशाल चौहान, भूपेंद्र शर्मा, जगदीश चेयरमैन, रामकुमार गोरी आदि मौजूद रहे।