विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में एन.सी.सी. की परेड प्रारम्भ

कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कैराना में एन सी सी की परेड सुचारू रूप से प्रारम्भ हो गई है। 4 नवम्बर एवं 5 नवम्बर 2022 को एनसीसी की प्रथम परेड सम्पन्न हुई।
       महाविद्यालय में वर्ष 2022-23 के लिए भर्ती किये गए कुल 46 कैडेट्स की NCC परेड एवं NCC कक्षाएं प्रारम्भ हो गयी है, जिसके लिए महाविद्यालय के लिए 85 बटालियन NCC शामली की ओर से शुक्रवार एवं शनिवार का दिन निर्धारित किया गया है जिसमें बटालियन के अधिकारी परेड कराएंगे। बटालियन के अधिकारियों के अतिरिक्त ANO प्रो. राम कुमार और ANO डॉ रीनू NCC की थ्योरी कक्षाये लेंगे। 
     महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेंद्रपाल सिंह ने सभी कैडेट्स को अनुशासित रहते हुए उत्साह के साथ ट्रेनिंग पूरी करने के लिए अग्रिम बधाई दी।
Comments