सोमवार से खुलेंगे सिविल एवं फौजदारी न्यायालय
कैराना(शामली)। न्यायालयो में शीतकालीन अवकाश घोषित होने के साथ ही समस्त सिविल एवं फौजदारी न्यायालय 31 दिसंबर तक के लिए बंद हो गए थे जो कल सोमवार 2 जनवरी से पुनः खुलेंगे।
            बता दें कि कैराना स्थित समस्त सिविल एवं फौजदारी न्यायालय शीतकालीन अवकाश घोषित होने के कारण 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक 8 दिन के लिए बंद कर दिए गए थे। तथा वर्ष 2023 के प्रथम दिन 01 जनवरी का साप्ताहिक अवकाश रविवार होने के कारण बंद रहे। तथा समस्त सिविल एवं फौजदारी न्यायालय कल  2 जनवरी दिन सोमवार से पुनः खुलेंगे।