दुष्कर्म का वांछित नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

कैराना। पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले मे वांछित नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
        शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओपी सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना अमरदीप मौर्य के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद एक आरोपी नौमान उर्फ राजिक पुत्र हारुन निवासी ग्राम बराला थाना कैराना को गिरफ्तार किया। बाद में पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को संबंधित धाराओं में चालानी कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।