सफाई नायकों के कार्य क्षेत्रो में फेरबदल

कैराना। नगर पालिका परिषद प्रशासन द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सफाई नायकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।
               नगर पालिका परिषद कैराना के सफाई लिपिक रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिशासी अधिकारी इन्द्रपाल सिंह द्वारा नगर क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सफाई नायकों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल करते हुए छड़ियान क्षेत्र में अबसार अहमद, गुम्बद क्षेत्र सूरज कुमार, गऊशाला क्षेत्र राजकुमार तथा इमाम गेट क्षेत्र मे शाहिद हसन को नियुक्त किया गया है।