रविवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर श्रीपाल कश्यप ने की और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय कश्यप विकास खंड अधिकारी ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रश्नों के उत्तर भारी उत्साह के साथ दिए।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र- छात्राएं देश की रीड है और जब छात्र उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे तभी समाज में देश का विकास संभव है और शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान है।प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को गहन अध्ययन करके अपने माता-पिता व गुरुओं का नाम रोशन करना चाहिए।
डॉक्टर अश्वनी कश्यप ने शिक्षा के साथ ही छात्र-छात्राओं को अपना नाम अपना नया देश भक्ति गीत रिलीज होने वाले गीत को सुना कर लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर बलराम, श्रीमती रेखा चौहान, प्रोफेसर श्रीमती नीलम
गवर्नमेंट आईटीआई गाजियाबाद, श्रीमती सरिता कश्यप एमडी सहकारी समिति, प्रीतम सिंह प्रीतम कवि, प्रोफेसर डॉक्टर संदीप कश्यप, कृष्ण पाल कश्यप शाखा प्रबंधक, डॉक्टर सुदीप कश्यप लोको पायलट, संदीप कश्यप, सत्य प्रकाश एन आई टी बेंगलुरु, मुकुल कश्यप व अनिल कश्यप आदि वक्ताओं ने छात्रर छात्राओं को प्रेरित किया। पुरस्कार वितरण समारोह 2024 में उत्तीर्ण हाई स्कूल में दीपा कश्यप ने 95 प्रतिशत अनंत कश्यप ने 95.33% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं इंटरमीडिएट में खुशी कश्यप ने 75.4% और सागर कश्यप ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मंच का कुशल संचालन तेजवीर सिंह कश्यप ने किया। कार्यक्रम में घासीराम कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, चंदकी राम कश्यप, डॉक्टर श्रीपाल कश्यप, संजीव कश्यप, संजय कश्यप, संजीव सोसायटी, रणवीर सिंह कश्यप, कृष्ण पाल सिंह कश्यप, रवि कश्यप, गौरव कश्यप, मोहनलाल कश्यप, राममेहर कश्यप, अरविंद कश्यप व रणवीर सिंह कश्यप आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है।
..........................