राष्ट्रीय लोक अदालत में 13501 वादों का हुआ निस्तारण
👉 3.63 करोड़ की धनराशि का किया गया सेटलमेंट
👉 कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसर में हुआ लोक अदालत का आयोजन

कैराना (शामली)। जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 13501 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 3.63 करोड़ की धनराशि का सेटलमेंट किया गया।
   शनिवार को कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश शामली अनिल कुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा एक मामला, प्रधान न्यायाधीश पारिवार न्यायालय द्वारा 27 मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) न्यायालय द्वारा तीन मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट) न्यायालय द्वारा 233 मामले, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा 742 मामले, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कैराना न्यायालय द्वारा 233 मामले, सिविल जज सी.डि./ए.सी.जे.एम. शामली न्यायालय द्वारा 135 मामले, सिविल जज सी. डि./ए.सी.जे. एम कैराना न्यायालय द्वारा 199 मामले, सिविल जज जू.डि. न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली न्यायालय द्वारा 488 मामले, सिविल जज (जू.डि.)/एफ.टी.सी. शामली न्यायालय द्वारा 210 मामले, सिविल जज जू.डि. कैराना न्यायालय द्वारा 304 मामले व अपर सिविल जज जू.डि. कोर्ट संख्या-1 कैराना न्यायालय द्वारा 256 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद शामली स्थित समस्त न्यायालयों के द्वारा कुल 2831 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल धनराशि पांच लाख 67,890 रुपये का सेटलमेंट किया गया।
      राजस्व न्यायालयों के द्वारा कुल 9451 मामले का निस्तारण भी राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया, जिसमें 17 लाख 8,882 रुपये का सेटलमेंट किया गया। 
       वहीं, बैंक से सम्बन्धित 1219 प्री-लिटीगेशन वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल तीन करोड़ 40 लाख 82,041 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव प्रतिभा ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।
========.............===========...............=====
Comments