रानी अहिल्याबाई अमर रहे के नारे से गूंज उठी पालिका


कैराना (शामली)। नगर पालिका परिषद कैराना कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कैराना की ओर से नगर पालिका परिषद में रानी अहिल्याबाई जयंती जन्मोत्सव के उपलक्ष में भारत सरकार ओर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
     शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार कश्यप, मुख्य वक्ता के तौर पर श्रीमती मीनू सिंगल जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी, जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी श्री दामोदर सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल मित्तल, पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी, अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
        कार्यक्रम का कुशल संचालन सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट के द्वारा किया गया। वहीं, मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि और सभी वक्ताओं के द्वारा रानी अहिल्याबाई की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा महिलाओं के प्रति किए गए कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया साथ ही भारत सरकार ओर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताते हुए अपना मार्गदर्शन और आशीर्वाद दिया।
     कार्यक्रम के दौरान रानी अहिल्याबाई अमर रहे के नारों से नगर पालिका परिषद पूरी तरह से गूंज उठा। कार्यक्रम में सभी अतिथिगण का पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी एवं सभासदों द्वारा स्वागत किया गया।
     इस दौरान मुख्य रूप से आलोक चौहान एडवोकेट, शक्ति सिंगल एडवोकेट, शगुन मित्तल एडवोकेट, डॉक्टर श्रीपाल कश्यप, कुलदीप सिंघल, सफाईनायक सूरज कुमार अबसार अहमद, शाहिद हसन, जे ई राहुल कुमार, हिमांशु नारायण, लिपिक तासीम अली, रविंद्र कुमार, रविकांत, मोहम्मद असलम, धर्मवीर बाल्मीकि, रणवीर कश्पय, रोहतास सैनी तथा सभासदगण महबूब अली, चौधरी रईस, मौलवी फुरकान, डॉक्टर बलवान, शाहिद हसन, फुरकान, सालिम, राशिद, उम्मेद राणा व इंतजार सहित पालिका स्टाफ मौजूद रहा l कार्यक्रम के उपरांत पालिका की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई l
====================================

Comments