बारूद के ढेर पर बैठी थी इस शहर की जनता, प्रशासन ने इस तरह की कार्रवाई


शामली: अवैध पटाखा कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार देर रात बड़ा अभियान चलाया। अभियान में दो स्थानों पर अवैध पटाखा भंडारण का पर्दाफाश हुआ है। प्रशासन ने पटाखा जब्त कर लिया है।



शुक्रवार देर रात एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा व सीओ प्रदीप सिंह ने दीपावली पर्व पर अवैध पटाखा की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने नगर के मुख्य चौक बाज़ार व मोहल्ला गुंबद में अवैध रूप से किये गए पटाखा भंडारण पर छापा मारा। मौके से भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया गया। आबादी क्षेत्र में भंडारण करने के लिए प्रशासन से कोई अनुमति भी नहीं ली गई है। एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा का कहना है कि पटाखा जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।