कलेक्ट्रेट पर शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन





शामली। आशुलिपिक की माता के निधन पर शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

     जिलाधिकारी कैंप आवास पर कार्यरत जिलाधिकारी स्टेनो आशुतोष सिंघल की माताजी श्रीमती संतोष देवी का आज आकस्मिक निधन हो गया है। जिनकी उम्र 73 वर्ष बतायी जा रही है। माता जी का 1 माह से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। जिस कारण उनका आज निधन हो गया है। 

     मंगलवार को दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कलेक्ट्रेट के बरामदे में नवनियुक्त जिलाधिकारी सुश्री जसजीत कौर सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर मृतका की आत्म शांति एवं परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की।