उत्तर प्रदेश-हरियाणा राज्य सीमा विवाद को लेकर आयोजित की गई बैठक

 





शामली। उत्तर प्रदेश-हरियाणा राज्य सीमा विवाद को लेकर आयोजित दोनों राज्यों के उच्च अधिकारियों की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श करने के पश्चात आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

 

      मंगलवार को उत्तर प्रदेश व हरियाणा राज्य के मध्य सीमा विवाद के संबंध में कलेक्ट्रेट के सभागार में नवागत जिलाधिकारी सुश्री जसजीत कौर की अध्यक्षता में  हरियाणा राज्य के जनपद पानीपत एवं करनाल सर्वे ऑफ इंडिया चंडीगढ़ के अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश व हरियाणा राज्य के मध्य सीमा विवाद से संबंधित दीक्षित अवार्ड के क्रियान्वयन की प्रगति की सीमाक्षा हेतु एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

         आयोजित बैठक में मुख्यतः उत्तर प्रदेश व हरियाणा राज्य सीमा विवाद से संबंधित ग्रामों के अभिलेखों के आदान-प्रदान सीमा पर पिलर्स लगाए जाने हेतु चिन्हांकन का कार्य,उक्त विवाद से संबंधित विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों, सीमा पर फसल कटाई के समय किसानों के मध्य उत्पन्न विवादों में शांति व्यवस्था एवं राजस्व अभिलेखों को अद्यतन किए जाने आदि बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को उक्त सीमा विवाद के निस्तारण हेतु बैठक में प्रस्तुत उक्त बिंदुओं पर  आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। 

       इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शामली अरविंद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी कैराना मणि अरोड़ा,उप जिलाधिकारी ऊन उद्भव त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर शामली, तहसीलदार कैराना व संबंधित कानूनगो व लेखपाल जनपद पानीपत से डी०आर०ओ०पानीपत तहसील दार सम्भालका व संबंधित कानूनगो व लेखपाल जनपद करनाल से उप जिलाधिकारी करनाल डी०आर०ओ०करनाल व संबंधित कानूनगो व लेखपाल सर्वे ऑफ इंडिया चंडीगढ़ के अधिकारी एवं सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग शामली आदि उपस्थित रहे।