उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य ने घरेलू हिंसा एवं अन्य पारिवारिक मामलों मे की महिला जनसुनवाई 







शामली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवन्दा तोमर ने बुधवार को महिला जनसुनवाई की। जन सुनवाई में आये कुल 10 प्रकरण में सभी मामले घरेलू हिंसा एवं अन्य पारिवारिक मामलों से संबंधित थे। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई करते हुए प्रियवंदा तोमर, सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं में तत्काल कार्रवाई न होने से स्थितियां बिगड़तीं हैं। इसलिए इससे जुड़े मामलों की सुनवाई तत्काल करें। महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास करें।

        इस दौरान उन्होंने जन सुनवाई में आई हुई पीड़ित महिलाओं से एक-एक करके बातें की। उनकी समस्याओं को सुना  महिला जन सुनवाई के दौरान 10 महिलाओं ने शिकायती पत्र दिये। इसी दौरान उन्होंने महिलाओं को तुरंत न्याय दिलाने के उद्देश्य से एसएचओ कांधला को एक महिला थाना को दो एसएचओ कोतवाली को एक व 6 शिकायत पत्र 181 महिला हेल्पलाइन को न्याय दिलाने हेतु अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे जल्द ही सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाए।

             इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, सीओ सिटी जितेंद्र, कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसन्न राय, 181 महिला हेल्पलाइन से पारुल,प्रियंका आदि अधिकारी उपस्थित रहे।