जिलाधिकारी जसजीत कौर ने वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण

शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने करनाल रोड नहर के पास स्थित समाज कल्याण विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा सहायता प्राप्त संचालित ग्रामीण विकास सेवा संस्थान अतरौली अलीगढ़,आवासीय वृद्धा आश्रम का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।।                                बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने आश्रम में सर्वप्रथम वार्डन से कार्यरत कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की और वृद्ध जनों को प्रतिदिन दी जाने वाली खाने पीने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं सहित आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जिसमें वार्डन द्वारा बताया गया 41 वृद्ध जनों को सुबह शाम मीनू के हिसाब से खाना दिया जाता है।

        वहीं जिलाधिकारी ने वार्डन से आश्रम में लेखा-जोखा के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई जिसमें वार्डन द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आवासन कक्ष में जाकर वृद्ध महिलाओं का हाल जाना और परिवार की जानकारी ली व उनके पास बैठकर उनसे आश्रम द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की जिसमें कमला देवी, 80 राजेश देवी65 द्वारा बताया गया कि उनको सभी सुविधाएं दी जाती है और कोई परेशानी नहीं आती है।

          उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी ने आश्रम में भोजनालय कक्ष,लाइट, शौचालय,पानी आदि की व्यवस्थाओं को भी चेक किया।स्टोर रूम में रखे खाने के समान को चेक किया तथा शौचालय में वाइटवॉश तथा टाइल्स लगाने के साथ साथ विशेष रूप से सफाई के निर्देश  दिए।।                      जिलाधिकारी ने वार्डन को यह भी निर्देश दिए कि आश्रम में जितने भी वृद्धजन है उनको प्रतिदिन कुछ ना कुछ एक्टिविटी कराने के लिए निर्देश दिए।

         इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा,डॉक्टर नेतराम,तहसीलदार शामली राजकुमार, वार्डन लक्ष्मी गुप्ता सहित आदि उपस्थित रहे।