हरियाणा आदि राज्यों से आये 1850 प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जनपद में छुड़वाया गयाःडीएम







 

-लाँक डाउन उल्लंघन में दर्ज हुई 130  एफ आई आर

 

-950 सैंपलो में 857 की रिपोर्ट आई नेगेटिव

 

- जनपद में 2 चिकित्सक नियुक्त किए गये टेलीमेडिसिन

 

 

कैराना/शामली। जिलाधिकारी शामली जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत हरियाणा राज्य के विभिन्न जनपदों से 1720 आने थे।जिनकी संख्या बढ़कर अब 1850 हो गई है। इनमें से जनपद शामली के 17 लोगों को छोड़कर बाकी सभी को 61 यूपी रोडवेज की बसों द्वारा उनकी मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद उनको उनके जनपद भेज दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जो जनपद शामली के है,वे सभी 14 दिन तक क्वॉरेंटाइन रहेगे।

         उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत लोकडाउन उल्लंघन में 130 एफ0आई0आर0 एवं 332 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा महामारी अधिनियम के तहत 87 एफ0 आई0आर0 एवं 216 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।तथा कालाबाजारी में 4 पर कार्रवाई की गई है।।             

       उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत अब तक कुल 950 सैंपल भेजे गए है,जिनमें से 857 रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है।और 74 रिपोर्ट अभी लंबित है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिदिन 50 से 60 सैंपल जांच हेतु भेजे जा रहे हैं।

         जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत जनपद में 4 हॉटस्पॉट बनाए गए हैं।उन्होंने बताया कि झिंझाना एवं भैसानी इस्लामपुर में  स्थिति ठीक है। इन दोनों जगहों पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा टीम के माध्यम से सर्वे कराया जाएगा।संदिग्धों का सैंपल लिया जाएगा।ओर फिर उसके आधार पर दोनों स्थानों को हॉटस्पॉट से बाहर निकालने की कार्यवाही की जाएगी।

           उन्होंने बताया कि टेलीमेडिसिन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की डॉक्टर की लिस्ट प्रदेश भर के  विभिन्न जिलों के 722 डॉक्टर के नाम और नंबर जारी किये। जनपद शामली के  लिये दो डॉक्टर बिजेंद्र मो0 न0 8954833501 व डॉक्टर श्रीकांत शर्मा मो0 न0 9897888232 नियुक्ति किये हैं। फोन के जरिए जनपद में टेलीमेडिसिन से मिलेगा इलाज चिकित्सकों द्वारा परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।