जनपद भर में 241 व्यक्ति विभिन्न स्कूल कॉलेजों आदि स्थानों मे है इंस्टिट्यूशन क्वॉरेंटाइन

 








-लाँक डान का उल्लंघन करने वाले 57 लोगों पर मुकदमा, 130 किये गये गिरफ्तार

 

- जनपद शामली में 17881 गरीब लोगों को बांटा गया निःशुल्क राशन

 

शामली । जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में मेडिकल क्वॉरेंटाइन में 38 व्यक्ति रखे गए हैं। 38 व्यक्ति ऐसे हैं जो अस्पताल में क्वॉरेंटाइन है। उन्होंने बताया कि 2050 व्यक्तियों को होम क्वॉरेंटाइन ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया है। ऐसे ही 403 व्यक्तियों को कस्बा क्षेत्र में होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। कुल 241 लोग ऐसे हैं जो अलग-अलग स्कूलों इंटर कॉलेजों आदि में इंस्टिट्यूशन क्वॉरेंटाइन है।

         उन्होंने इसके अतिरिक्त यह भी बताया कि जनपद के दो व्यक्ति जो आगरा में है तथा तीन व्यक्ति औरैया में है इन सभी के परिवारों की सैंपल की जा चुकी है।


 


            जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों 57 व्यक्तियों पर एफ आई आर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि 130 गिरफ्तारी हुई है।उन्होंने बताया कि 236 वाहन सीज किए गए हैं। 8 लाख 21 हजार जुर्माना वसूली की कार्यवाही की गई है। 

       उन्होंने बताया कि महामारी अधिनियम के अंतर्गत 35 एफ आई आर दर्ज कराई गई हैं व 92 गिरफ्तारी भी कराई गई है। उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम/ कालाबाजारी करने वालों पर तीन एफ आई आर दर्ज कराई गई है। 

      उन्होंने बताया कि जनपद में सब्जी, फल के लिए 282 मोबाइल ई-रिक्शा ठेला आदि लिए लगाए गए हैं जो घर-घर मोहल्ले वाइज जाएंगे। जनपद में 17881 को निःशुल्क राशन बांटा गया है।

       उन्होंने बताया कि जनपद में 15 सुविधालू स्वैच्छिक संस्थाएं तथा जिला प्रशासन द्वारा 13 कम्युनिटी किचन चल रही है। उन्होंने बताया है कि निराश्रित व गरीब व्यक्तियों को सुबह-शाम भोजन दिया जा रहा है। ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए।