पालिका प्रशासन द्वारा  निरंतर जारी है विशेष सफाई अभियान

 

कैराना। नगर पालिका प्रशासन ने विशेष अभियान के तहत हॉटस्पॉट क्षेत्रों सहित विभिन्न मोहल्लों में सैनिटाइजर छिड़काव व फाँगिंग किया। तथा नगर में विशेष सफाई अभियान जारी रखा हुआ है।

     मंगलवार को नगर पालिका परिषद कैराना के अध्यक्ष हाजी अनवर हसन के निर्देशन व अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह के नेतृत्व में पालिका प्रशासन की ओर से नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान हॉटस्पॉट क्षेत्र शेखबद्बा व कायस्थवाड़ा, तहसील परिसर, राधा स्वामी सत्संग भवन, पीयूष अयन आश्रम व कचहरी परिसर आदि में सैनिटाइज का छिड़काव किया गया। नगर पालिका ने धर्मस्थलों को भी सैनिटाइज कराया है। इसके अलावा फॉगिंग भी कराई गई।

           वहीं दूसरी ओर नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर में विशेष सफाई अभियान युद्ध स्तर पर चलाए जा रहा है।