जनपद मे क्वारंटीन रखे गए प्रवासीयों को प्रति दिन प्रयोग होने वाली हाइजीन किट मे कराई गई आवश्यक सामग्री उपलब्ध

-डीएम द्वारा सौंपी गई नोडल अधिकारी को हाइजीन किटे

 

 

शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि जनपद मे क्वारंटीन रखे गए प्रवासीयों के लिए नोडल अधिकारी मणि अरोड़ा को प्रति दिन प्रयोग होने वाली हाइजीन किट मे आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

        उन्होंने कहा कि क्वॉरेंटाइन रखे गए प्रवासियों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। हाइजीन किट में महिलाओं व पुरुषों के लिए नहाने वाला साबुन, कपड़ा धोने वाला साबुन, शैंपू, कंघा, टूथपेस्ट, ब्रॉस,  बालों का तेल, हैंड सैनिटाइजर, हैंड वास, मास्क, आदि सामग्री दी गई है।

       उन्होंने कहा कि ताकि क्वॉरेंटाइन में रह रहे प्रवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने बच्चों का भी ख्याल रखा बच्चों के खाने के लिए टॉफी, पारले जी कई प्रकार की चॉकलेट, बिस्केट, चिप्स, माजा जूस, आदि सामग्री भी दी गई।