कैराना। मेरठ से 10 मई 1857 को देश को स्वतंत्र कराने के लिए क्रांति का आगाज हुआ था। उसके बाद से यह ऐतिहासिक दिन देश और विदेश के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आजादी के बाद से हर साल 10 मई को क्रांति दिवस मनाया जाता है। इस बार भी 10 मई को यादगार बनाने के लिए रंगारंगा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस क्रांति दिवस पर गर्व के पल को यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ आ रहे हैं।
आगामी 10 मई को मेरठ आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 5 घंटे तक रहेंगे। देर रात उनका कार्यक्रम जिला प्रशासन के पास सीएम कार्यालय से पहुंच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इससे पहले भी भाजपा के कार्यकाल में वर्ष 2017 में सरकार गठन के बाद नौ मई मेरठ आए थे। तब भी उन्होंने शहीद स्मारक पर जाकर क्रांति के अमर शहीदों को याद कर पुष्प अर्पित किए थे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शहीद स्मारक पर जाकर क्रांतिकारियों के सम्मान में स्मारक के समक्ष शीश झुका चुके हैं।
इस तरह होगा मुख्यमंत्री का निरीक्षण कार्यक्रम
04.30 : पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
04.35 : निर्माणाधीन ट्रांजिट हास्टल पुलिस लाइन का निरीक्षण
04.50 : शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर चौक पर माल्यार्पण05.00 : नगर निगम के इंटीग्रटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का निरीक्षण
05.15 : आयुक्त सभागार में कानून व्यावस्था व विकास कार्यों की समीक्षा
06.25 : आरआरटीएस परियोजना का निरीक्षण
06.35 : शहीद स्मारक पर अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि, मल्टीपर्पज हाल का लोकार्पण
07.00 : लाइट एवं साउंड शो का लोकार्पण एवं प्रस्तुति
07.20 : विक्टोरिया पार्क में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे।
20.40 : विक्टोरिया पार्क से कार द्वारा हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद के लिए प्रस्थान
21.40 : राजकीय विमान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना