कंवर हसन को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (प्रभारी पटल ऑर्गेनाइजेशन)
राष्ट्रीय लोकदल में नियुक्त किए कई पदाधिकारी नई दिल्ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने राष्ट्रीय लोकदल में पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। राष्ट्रीय लोकदल केन्द्रीय कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रामाशीष राय, पूर्व विधायक को राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष, मंजीत सिंह को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (प्रभारी सेक्टर संगठन), कैराना वासी कंवर हसन को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (प्रभारी पटल ऑर्गेनाइजेशन) एवं ऐश्वर्यराज सिंह को टीम आर० एल० डी० का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन और अधिक गतिशील व सशक्त होगा।