पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष बने विनोद चौहान
- अविश्वास प्रस्ताव के बाद कार्यकारिणी को किया
 गया भंग
- बहुमत के आधार पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित

कैराना। पत्रकार संगठन कैराना में उलटफेर हुआ है। अविश्वास प्रस्ताव के बाद संगठन की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। इसके बाद बहुमत के आधार पर सर्वसम्मति से चुनाव हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर विनोद चौहान समेत अन्य पदाधिकारी नियुक्त किए गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
   पत्रकार संगठन कैराना में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा था। इसी के चलते अध्यक्ष सुधीर समेत कार्यकारिणी के खिलाफ सदस्यों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। रविवार को गोल मार्किट में पत्रकारों की बैठक हुई। बैठक में एल्डर कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ पत्रकार मामचंद चौहान, सदस्य अंसार सिद्दीकी, प्रदीप वर्मा व एम. इकबाल हसन ने अविश्वास प्रस्ताव को देखते हुए पुनः चुनाव कराने हेतु चर्चा की। इस दौरान पत्रकारों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा, जिस पर 36 मतदाता/सदस्यों में से 24 से अधिक के एकजुट होने के चलते सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर विनोद चौहान को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर मुनव्वर पंवार, महासचिव पद पर मेहरबान अली, कोषाध्यक्ष पद पर सुहैब अंसारी, सचिव पद पर दीपक कुमार बालान को चुना गया। इसके अलावा महराब चौधरी को संरक्षक व सुनील धीमान को ऑडिटर बनाया गया।
    एल्डर कमेटी की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई, जिसके बाद पत्रकारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। 
     वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद चौहान ने कहा कि पत्रकारों के मान-सम्मान और स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों के हक की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए वें सुरक्षा विधेयक की भी मांग करेंगे। इस दौरान एम. यूसुफ त्यागी, संजय चौहान, अब्दुल सत्तार, आरिफ चौधरी, मौलाना बिलाल, मौलाना मुरसलीन, शमशाद चौधरी, सन्नी गर्ग, विशाल भटनागर, सलीम चौधरी, वाजिद अली, अनस फारूकी आदि मौजूद रहे।
---

भाजपा नेता ने किया जोरदार स्वागत
नवनियुक्त पदाधिकारियों का वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान ने मोहल्ला आलकलां स्थित अपने आवास पर स्वागत कार्यक्रम किया। इस दौरान उन्होंने फूल-मालाएं डालकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। यहां उदयवीर चौहान आदि भी मौजूद रहे।