खेलेगा इंडिया, तो खिलेगा इंडिया
कैराना। प्राथमिक विद्यालय  बदलूगढ़ कैराना मे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द की याद मे उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मे मनाया गया । इस अवसर पर बच्चों को अलग अलग तरह के खेलो की जानकारी दी गयी। 
      सोमवार क़ो प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने बच्चों को खेलो का महत्व समझाते हुए बताया की भारतीय खेल हॉकी मे हमारे देश के मेजर ध्यान चन्द जी का हॉकी खेल मे बड़ा योगदान रहा है उन्हें हॉकी का जादूगर  भी कहा जाता है। खेलो से हमे बहुत से लाभ हैं जैसे सामाजिक कौशल का विकास होता है बच्चो मे टीम भावना का विकास होता है। मस्तिष्क का विकास भी होता है। खेलों से शारीरिक विकास भी होता है। शरीर के अंगो का अच्छी तरह से विकास होता है स्वस्थ हृदय और स्वस्थ श्वसन होता है। इम्यूनिटी के लिए खेल बहुत लाभदायक हैं बच्चों मे परस्पर प्रेम भावना के साथ साथ प्रतियोगी भावना का विकास होता है। बच्चों के साथ-साथ विद्यालय की सहायक अध्यापिकाओं रीता चौहान, दीपा व शक्ति शर्मा ने प्रतिभाग किया । खेल मे प्रतिभाग कर बच्चे आनंदित नजर आये।