खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को धन्यवाद के साथ साथ मन लगाकर पढ़ने का दिया सन्देश

कैराना। खण्ड शिक्षा अधिकारी कैराना सचिन रानी ने प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के समय सभी अध्यापक अपनी अपनी कक्षाओ मे पढ़ाते मिले। सभी कक्षाओ के बच्चों का शैक्षिक स्तर परखा गया जिसमे सभी बच्चे पास हुए। बच्चों से पूछा गया की खाने मे आज क्या मिला बच्चों ने बताया की सब्जी चावल और केला। बच्चों से सफाई सम्बन्धी चर्चा भी की गयी तो बच्चों ने बताया की शौच जाने के बाद और खाना खाने से पहले हम साबुन से अच्छी तरह हाथ धोते हैं।
          खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा रसोई घर और शौचालयो की सफाई व्यवस्था को भी परखा गया। जो उत्तम मिली। शिक्षक डायरी के साथ साथ विद्यालय की सभी मुख्य पंजिकाओ का भी अवलोकन किया गया। विद्यालय की सभी व्यवस्था अनुशासन और शैक्षिक स्तर सफाई आदि सभी व्यवस्था उत्तम मिली। बाद मे किचन गार्डन का अवलोकन भी किया गया। किचन गार्डन मे अमरुद के पेड़ पर लगे फलो को देख खण्ड शिक्षा अधिकारी का हाथ खुद ब खुद उनकी ओर बढ़ गया। बच्चों ने उन्हें उपहार स्वरूप एक टोकरी अमरुद भेंट किये। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को धन्यवाद के साथ साथ मन लगाकर पढ़ने का सन्देश भी दिया और  प्रधानाध्यापक राकेश सैनी के साथ समस्त स्टाफ की मीठी मीठी प्रशंसा की।