बिजनौर। डॉक्टर संजय कुमार निषाद मत्स्य मंत्री ने चौधरी चरण सिंह मध्य गंगा बैराज में 65 हजार छोटी मछलियों को प्रवाहित किया।
उन्होंने कहा कि मछलियों को गंगा में प्रवाहित करने से जल को साफ रखने मदद मिलेगी।
उपनिदेशक मत्स्य श्रीमती सुचिता गुप्ता ने बताया कि बिजनौर में मार्च 2023 तक 3 लाख मछलियां प्रवाहित करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि 180 दिन के लक्ष्य के सापेक्ष पूर्व में 40 हजार मछलियां प्रवाहित की गयी थी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य हरिश चन्द्र वर्मा, मत्स्य निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।