अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओ को सिखाये आत्मरक्षा के गुर
कैराना। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ मे सहायक अध्यापिका रीता चौहान ने स्कूल की लड़कियो को समझाया कि सभी लड़कियो को सुरक्षित और सक्षम वातावरण मिलना बहुत जरूरी है। 
     मंगलवार को उन्होंने बताया कि लड़कियों को अपने सभी कानूनी अधिकारों और जीवन के तथ्यों से अवगत होना चाहिए। इसके लिए महिलाओ और बालिकाओ की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा जारी सभी महत्वपूर्ण नम्बरो की जानकारी दी गयी। शिक्षा का महत्व समझाते हुए बताया की एक लड़की का  शिक्षित होने का अर्थ एक राष्ट्र को शिक्षित करना । एक शिक्षित महिला में पूरे परिवार को शिक्षित करने की शक्ति होती है, उसके बिना कल नहीं है। 
    उन्होंने कहा कि लड़कियों को जीवन में आमतौर पर जिन विभिन्न प्रकार के सामाजिक भेदभाव और शोषण से बचने का एक ही रास्ता है शिक्षा। उपस्थित बालिकाओ को आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये। बेड टच और गुड़ टच के विषय मे समझाया गया। स्वास्थ्य और  व्यक्तिगत स्वच्छता तथा जीवन कौशल सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी दी गयी।