कैराना। प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ मे ग्राम प्रधान आसमा बेगम और विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष सुनीता सिंह के साथ विद्यालय विकास कार्यो के लिए चर्चा की गयी।
शुक्रवार को प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने ग्राम प्रधान को विद्यालय मे होने वाले सभी आवश्यक कार्यो को बताया जैसे पेड़ पौधों की सिचाई के लिए सभी क्यारियों तक एक इंच की पाईप लाईन दबना अति आवश्यक है। बच्चों के मनोरंजन के लिए कम से कम एक झूले की जरूरत है। आधे प्रांगण मे इन्टरलोक टाईल्स लगना भी जरूरी है। कक्षा एक व दो की छत बन्दी और बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की आवश्यकता है।
प्रधानाध्यापक ने बताया की विभागीय 19 पैरामीटर मे से केवल हमारे यँहा वर्तमान मे फर्नीचर नही है। उपरोक्त सभी कार्य बालहित मे होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा नीम का जो पेड़ सूख गया है उसको निकालकर नया पेड़ लगना सर्दियो से पहले प्रांगण मे खड़े पेड़ो की काट छांट भी होनी है। बच्चों की बिजली से सुरक्षा हेतु दशिक्षण की दीवार के पास खड़े पेड़ो की कटिंग होना जरूरी है क्योकि हवा चलने पर पेड़ विधुत लाईन से टकराते हैं जो बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा है।
ग्राम प्रधान ने सभी कार्य शीघ्र ही पूरे कराने का आश्वासन दिया और ग्राम प्रधान आँसमा बेगम ने विद्यालय मे दो सुंदर फूलो के पेड़ भी लगाये। इस अवसर पर ए.आर.पी प्रवेश, सहायक अध्यापक मोहनजीत सिंह और रीता चौहान व प्रधान प्रतिनिधि मुंशाद उपस्थित रहे।