छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक
कैराना। कस्बे के इस्लामिया इंटर कॉलेज के छात्र- छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी। 
      बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के निर्देशन व कोतवाली कैराना प्रभारी निरीक्षक पीके त्यागी के नेतृत्व में उप निरीक्षक राहुल कादयान व कंप्यूटर ऑपरेटर कपिल भड़ाना ने कस्बे के इस्लामिया इंटर कॉलेज में जाकर छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिससे कि छात्र-छात्राएं साइबरक्राइम के प्रति जागरूक हो और अपने सभी  साथियों व परिवार वालो को जागरूक कर सकें। 
     छात्र-छत्राओं को जागरूक करते हुए उप निरीक्षक राहुल कादयान व कंप्यूटर ऑपरेटर कपिल भड़ाना ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध बढ़ रहें है। आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगा जा रहा है। इसे रोकने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। सभी लोगों को यह समझना होगा कि साइबर अपराध करने वाले लोग बड़े चालाक होते हैं। बड़े सोशल प्लेटफार्म को सावधानी व सतर्कता के साथ प्रयोग करना चाहिए और साथ ही स्वयं भी जागरूक होकर साईबर क्राइम के बारे में अपने दोस्तों व परिवार एवं जान-पहचान वालो को भी इसके प्रति जागरूक करें। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया और साइबर क्राइम बचाव एवं दिशा-निर्देश के पम्पलेट भी बांटे।