एसडीएम शामली सदर के स्टैनो अशोक अरोरा का निधन, छाया शोक
कैराना। उपजिलाधिकारी शामली सदर के स्टैनो अशोक अरोरा का दुःखद निधन हो गया है। वे पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों में शोक छा गया।            
   मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला गांधी कालौनी निवासी अशोक अरोरा लगभग 36 वर्षों से शासकीय सेवा में है और पिछले दो वर्षों से एसडीएम शामली सदर के स्टेनो के रूप में कार्यरत थे। कुछ दिन पहले वे बीमार हो गये थे और बीमारी बढती चली गयी। बीमारी के चलते आ़़ज बुधवार देर शाम उनका दुःखद निधन हो गया। 
      बता दें कि अशोक अरोरा पूर्व में तहसील कैराना के उप जिलाधिकारी के स्टैनो के रूप में भी कार्यरत रह चुके हैं
        राष्ट्रीय जंग टाइम्स परिवार उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता है।
Comments