चोरी की दो बाइकें सहित दो वाहन चोर गिरफ्तार
हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस व मुरसान पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग अलग जगहों से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
      बता दें कि पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपना नाम महेन्द्र सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी बसईकाजी थाना सासनी बताया है। इसके पास से एक मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्पलैण्डर प्लस बरामद हुई है।
         वही, मुरसान थाने के उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिंह ने कास्टेबल गौरव चौधरी व आशुतोष के साथ अभियुक्त शनि कुमार पुत्र लख्खूराम निवासी किला मढैया, थाना मुरसान बताया है। जिसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल होरो एच एफ डीलक्स बरामद हुई है। दोनों अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट और मुरसान पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।