राम रहीम ने हनीप्रीति का नाम बदला, अब रूहानी दीदी के नाम से बुलाया जायेगा

बरनावा (बागपत)। हरियाणा की सुनेरिया जेल से पैरोल पर आए राम रहीम ने हनी प्रीत का नाम बदल दिया है। बाबा ने कहा कि बेटी हनीप्रीत अब रूहानी दीदी के नाम से जानी जाएगी। साथ ही उन्होने गद्दी और गुरु बदलने की चर्चाओं पर भी विराम लगा दिया।         
    उन्होने कहा कि डेरे के गुरु हम थे हम है और हम ही रहेंगे। डेरे पर साद संगत को संबोधित करते हुए राम रहीम ने दोनों बयान जारी किये। राम रहीम ने कल बरनावा डेरे में दिपावली मनाई। 
   बता दें कि, राम रहीम हरियाणा के सुनेरिया जेल से बागपत के बरनावा आश्रम पेरोल पर आए हुए हैं, जिसके बाद आज उन्होंने आश्रम से ऑनलाइन आकर अपने समर्थकों को संबोधित किया और हनीप्रीत और डेरे की गद्दी को लेकर बयान दिया।