देश के लोकतंत्र को खत्म करने वालों के खिलाफ लड़ना होगा: खड़गे

नई दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने कहा बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर जमकर हमला बोला। 
    उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में बैठी केंद्र की सरकार सिर्फ बात ही करती है, काम बिल्कुल नहीं करती। उन्होने कहा कि भाजपा पर थोथा चना बाजे घना का मुहावरा फिट बैठता है। 
      नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि फासिस्ट ताकतों से हमें लड़ना है नहीं तो देश तानाशाही की भेंट चढ़ सकता है।  उन्होने कहा कि हमें विनाशकारी ताकतों को मिटाना है, देश के लोकतंत्र को खत्म करने वालों के खिलाफ लड़ना है। 
       सोनिया गांधी ने नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचकर उन्हे जीत की बधाई दी। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी सोनिया गांधी के साथ खड़गे से मिलने पहुंचीं। 
Comments