सुनीता सिंह अध्यक्ष और संजीव बने उपाध्यक्ष
कैराना। प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना मे विभागीय निर्देशानुसार विद्यालय प्रबन्धन समिति का चुनाव अभिभावको की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सुनीता सिंह अध्यक्ष और संजीव उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए।
            मंगलवार को बैठक की कार्यवाही शुरू करते हुए प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने बताया की पुरानी विद्यालय प्रबन्धन समिति का कार्यकाल समाप्त हो चूका है। आज नई विद्यालय प्रबन्धन समिति का चुनाव होना है आप चाहे तो चुनाव होगा अन्यथा सबकी सहमति से चुन सकते है। सबकी सहमति से पहले महिला सदस्यों सुनीता, रेशमा, अंजू, अनीता, पारूल शबनम, और पुरूष सदस्यों मे संजीव,तासिम,  रईस,संजीव व अनिल कुमार का सहमति से चुनाव किया गया। चयनित सदस्यों ने सभी की सहमति से सुनीता सिंह को अध्यक्ष और संजीव को उपाध्यक्ष चुना गया । चुने हुए सदस्यों और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने विद्यालय हित मे काम करने की घोषणा की।                वही, प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने चुने हुए सदस्यों और अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी। और विद्यालय हित मे काम करने की अपील की।