आप ने की गंदगी हटाओ-झाड़ू चलाओ अभियान की शुरुआत

मुजफ्फरनगर। आप पार्टी उत्तर प्रदेश के आवाहन पर मुजफ्फरनगर में गंदगी हटाओ झाड़-चलो अभियान की शुरुआत की गई।
     बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश आदेशानुसार जिला मुज़फ्फरनगर में गंदगी हटाओ-झाड़ू चलाओ अभियान की शुरुआत की गयी। आज के प्रदर्शन को पश्चिम प्रांत उपाध्यक्ष अकील राणा के नेतृत्व में नगर पालिका मुज़फ्फरनगर मे सदर बाज़ार स्थित अंबेडकर पार्क की सफाई करके बाबा भीमराव आंबेडकर जी मूर्ति पर माला अपर्ण कर शुरूआत की। तथा झांसी की रानी पार्क की सफाई करके टाऊन हॉल पंहुच किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सम्पन्न किया गया।
    प्रदर्शन के दौरान पश्चिम प्रांत उपाध्यक्ष अकील राणा ने कहा कि जनता नगर में फैली गंदगी और कचरे से त्राहि-त्राहि मच रही है। और आज का प्रदर्शन एक संदेश है कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश में आती है तो दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश को गंदगी मुक्त प्रदेश बनाया जायेगा।
        जिलाध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ, मुज़फ्फर नगर अजय चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी समाज में फैले हर तरह की गंदगी को साफ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ अभियान का आगाज दिल्ली से शुरू होकर जनता की मदद से समस्त भारत में चलने वाला है।
        प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से जिला महासचिव कुलदीप तोमर, जिला मीडिया प्रभारी संजीव मान, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजय चौधरी,किसान प्रकोष्ठ से प्रेमपाल,अजय कुमार, अनवर अली,आलोक कुमार सोमेश कुमार,वीरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता गीता देवी,संदीप सिंह, पंकज कुमार गोरियांन,अतुल उपाध्याय,सौरव सोम, सत्य प्रकाश गुप्ता,आफताब आलम,अनीस अल्वी, वारिस राणा,इरशाद कुरैशी,खिलाफत अली,वैभव त्यागी आदि मौजद रहे।