डी.के. कान्वेंट स्कूल में हुआ खेल प्रतियोगिता का आयोजन
कैराना। कस्बे की टीचर्स कॉलोनी में स्थित डी.के. कान्वेंट स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की कक्षा नर्सरी से 8 तक की सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 
      ग्रुप-A में मोहम्मद फरहान - प्रथम स्थान, समृद्धि - द्वितीय स्थान, रुचि - तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप-B में प्रगति- प्रथम स्थान,नमरा-द्वितीय स्थान,  रायना-तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप-C में सिमरन- प्रथम स्थान, सोमी-द्वितीय स्थान,  काविश-तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार ग्रुप-D में सुनैना सोनाक्षी,उत्तम सैनी, शबा व रिहान- प्रथम स्थान, अष्मी, आयशा, कृष्णा राधिका वासु, द्वितीय स्थान व सोफिया, मुब्बसिरा, सांनवी, अर्श,आदित्य श्रद्धा, उत्कर्ष सैनी-तृतीय स्थान पर रही।          
       प्रतियोगिता के निर्णायक प्रधानाचार्य के0 के0 शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मैनेजर संजीव कुमार गोयल एवं चेयरमैन राजकुमार ने सभी मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने की घोषणा की।