तीसरे दिन टीम ने पकड़े 15 खूंखार बंदर
कैराना। नगर पालिका परिषद प्रशासन द्वारा खूंखार बंदरों को पकडऩे हेतु 3 सदस्य टीम ने अभियान चलाते हुए तीसरे दिन 15 खूंखार बंदरो को पकडा गया।           नगर पालिका परिषद कैराना के सफाई विभाग में कार्यरत लिपिक रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पालिकाध्यक्ष हाजी अनवर हसन व अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के निर्देशन में खूंखार बंदरो को पकडने के लिए शफीक अहमद के नेतृत्व में 3 सदस्य टीम को बुलाया गया है। 
         शुक्रवार को तीसरे दिन टीम ने नगर के मोहल्ला राजेंद्र कॉलोनी निकट रामा सिनेमा व जलकल परिसर नलकूप नंबर 1 पर बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। टीम ने बंदरों को पकड़ने के लिए केले व चने डाले। जिसके बाद बंदरों के ऊपर जाल फेंक कर उनको पकड़ लिया। बाद में जाल से निकाल कर 15 खूंखार बंदरों को बड़े पिंजरे में बंद किया गया। तत्पश्चात पकड़े के खूंखार बंदरो को कैराना नगर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जंगलों में ले जाकर छोड़ा गया।