95 लोगों के लिए गए सैंपल, कोई पॉजिटिव नहीं

कैराना। कोविड-19 की जांच हेतु 95 लोगों की सैंपलिंग की गई। जिनमें कोई पॉजिटिव नहीं मिला है।
         कैराना ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना में सैंपलिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 95 सैंपल एंटीजन किट से लिये गए। जिनमें कोई पॉजिटिव नहीं मिला है।